मसूरी में चलेगी 'टॉय ट्रेन'
देहरादून, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों की रानी मसूरी में 'टॉय ट्रेन' चलाने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए दिल्ली की एक कम्पनी आगे आई है। इस सम्बंध ने कम्पनी की एक टीम ने यहां के माल रोड का सर्वेक्षण किया है।
मसूरी नगरपालिका के अध्यक्ष ओ.पी. उनियाल ने रविवार को बताया कि दिल्ली की कम्पनी के वास्तुविद् और इंजीनियरों ने कैमलबैक रोड पर मांउटरोज के आस-पास के क्षेत्र का सर्वेक्षण किया, जिसमें करीब दो किलोमीटर लम्बे मार्ग को टॉय ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त बताया गया है। इस रेलगाड़ी की पटरी सड़क के ऊपरी हिस्से पर तैयार होगी।
उन्होंने बताया कि माउंटरोज और तारगली के बीच यह रेलगाड़ी बैटरी और हल्के डीजल इंजन से चलाई जाएगी। यह उतराई में बैटरी से और चढ़ाई में हल्के डीजल इंजन के सहारे चलेगी। उन्होंने बताया कि कम्पनी शीघ्र ही इसकी परियोजना रिपोर्ट और अनुमानित लागत का ब्योरा पालिका को सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications