'मुशर्रफ पर न्यायालय के आदेश को लागू करेगी सरकार'
लाहौर में पंजाब बार काउंसिल के वकीलों को सम्बोधित करते हुए अवान ने कहा कि नौ वर्षो के तानाशाही शासन के बाद यह आवश्यक है कि सभी सस्थाएं एक दूसरे की सीमाओं को समझें और उनका आदर करें।
उन्होंने कहा कि वकील समाज के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। सरकार वकीलों के लिए अलग से बजट का आवंटन का करने के लिए संविधान में एक संशोधन करने जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
वर्ष 2007 में हुए बेनजीर हत्याकांड की जांच कर रही टीम ने कहा है कि पूर्व सैन्य तनाशाह मुशर्रफ को इस बात की जानकारी थी कि तहरीक-ए-तालिबान पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रच रहा है लेकिन उन्होंने यह जानकारी सम्बंधित अधिकारियों को नहीं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications