देश प्रेम शांति संदेश यात्रा सोमवार से
यह संदेश यात्रा लखनऊ के शाहमीना दरगाह से शुरू होकर दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा कई जिलों से होकर गुजरेगी। रास्ते में पड़ने वाली सभी दरगाहों पर चादर चढ़ाई जाएगी और राष्ट्रप्रेम, कौमी एकता और भाईचारे के लिए दुआ मांगी जाएगी।
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक मोहम्मद अफजाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार और कांग्रेस नेताओं की तरफ से आरएसएस को लगातार आतंकवादी संगठन बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार चाहती है कि हिंदू और मुसलमानों के बीच दूरी बनी रहे।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम मंच देश की जनता के बीच केंद्र सरकार के इरादों की पोल खोलेगा।
अफजाल ने बताया कि सोमवार को लखनऊ की शाहमीना दरगाह से शुरू होकर यह यात्रा कई जिलों से होती हुई 18 फरवरी को दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन की दरगाह पर पहुंचेगी, जहां मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार का अभिनंदन और सम्मान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications