अयोध्या मामला : हाशिम सर्वोच्च न्यायालय में करेंगे अपील
अंसारी (90) ने इस विवादित मुद्दे का हल बातचीत के जरिए निकालने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों का कई दलों ने विरोध किया जिसके चलते उन्हें यह निर्णय करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।
ज्ञात हो कि इस मामले की 21 वर्षो की सुनवाई करने के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय की विशेष पीठ ने गत 30 सितम्बर 2010 को अपना फैसला सुनाया।
पीठ ने विवादित भूमि को भगवान राम का जन्मस्थान मानते हुए उसे तीन बराबर हिस्सों, निर्मोही अखाड़ा, राम लला और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बांटने का आदेश दिया था। न्यायालय के इस फैसले से तीनों सहमत नहीं हुए और सर्वोच्च न्यायालय में फैसले की चुनौती दी।
जबकि अंसारी को विश्वास था कि उनके प्रयासों से इस मामले का समाधान न्यायालय के बाहर हो जाएगा। ऐसा सोच कर उन्होंने अभी तक सर्वोच्च न्यायालय में अपील नहीं की थी।
अंसारी ने अयोध्या से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैंने न्यायालय में चल रही लड़ाई को समाप्त करने का हरसंभव प्रयास किया और सभी पक्षों को राजी होने के लिए प्रार्थना की।"
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि इस मसले का समाधान मेरे जीते जी हो जाएगा लेकिन अब ऐसा नहीं लगता। इसलिए मैंने सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने करने का फैसला किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications