नेपाल सरकार 7 सूत्री समझौते पर कायम : खनाल
काठमांडू, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने रविवार को उन सात सूत्री समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई जो हाल ही में सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) और एकीकृत नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बीच हुए हैं।
काठमांडू में प्रेस चौटारी नेपाल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री खनाल ने कहा कि सरकार ने सात सूत्री समझौते पर अमल करना शुरू कर दिया है।
खनाल के अनुसार समझौते को लेकर अन्य पार्टियों के रवैए से थोड़ी चिंता जरूर है। उन्होंने हालांकि दावा किया कि उनकी पार्टी और यूसीपीएन (माओवादी) दोनों समझौते को पूरी तरह लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रधानमंत्री खनाल ने यह भी स्वीकार किया कि सीपीएन-यूएमएल का विचार है कि गृह मंत्रालय माओवादियों को नहीं दिया जाना चाहिए।
उन्होंने हालांकि कहा कि मंत्रिमंडल गठन के मसले को कुछ दिनों के भीतर हल कर लिया जाएगा और कैबिनेट को पूर्ण आकार दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications