फिलीस्तीन में सितम्बर से पहले होंगे चुनाव
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फिलीस्तीन में राष्ट्रपति और विधायी चुनाव सही मायने में वर्ष 2010 में ही होने थे, लेकिन सरकार के भीतर समस्याओं के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
अधिकारियों के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए फिलीस्तीन की इस्लामिक राजनीतिक पार्टी, हमास ने घोषणा की है कि वह चुनावों में शामिल नहीं होगी।
पश्चिमी किनारे और गाजा पट्टी पर शासन करने वाले संगठन 'फिलीस्तीनी अथोरिटी' (पीए) ने अपना नाम फिलीस्तीन नेशनल अथोरिटी (पीएनए) रख लिया है।
पीए का गठन वर्ष 1994 में फिलीस्तीन लिबरेशन संगठन (पीएलओ) और इजरायली सरकार के बीच हुए ओस्लो समझौते के तहत किया गया था।
गौरतलब है कि पीएनए के गठन के 16 वर्षो बाद भी इसका अंतिम स्वरूप तय नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications