पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के मिस्र छोड़ने पर रोक
समाचार एजेंसी एमईएनए के मुताबिक विदेश यात्रा पर यह रोक पूर्व गृहमंत्री हबीब अल अदली, सूचना मंत्री अनस अल फेक्की और पर्यटन मंत्री जाहर गराना सहित पूर्व मत्रिमंडल के अन्य सदस्यों पर भी लगाई गई है।
मिस्र के प्रशासन ने इस्पात क्षेत्र के उद्योगपति और सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) के सदस्य अहमद एज पर भी विदेश यात्रा करने पर रोक लगाई है।
राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ जनआंदोलन के चलते जनवरी के अंत में मंत्रिमंडल सदस्यों से इस्तीफा लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications