कश्मीर घाटी में हुई बारिश और बर्फबारी
श्रीनगर स्थित मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले दो दिनों के भीतर घाटी में बारिश और बर्फबारी होगी।"
उत्तरी कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमर्ग में रविवार सुबह भी 1.5 फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई जबकि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम पहाड़ी इलाके में भी बर्फबारी हुई है।
अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर का न्यूनतम तापमान रविवार को 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पहलगाम में 1.2 डिग्री तथा गुलमर्ग में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications