देवास ने समझौते की समीक्षा में सहयोग का वादा किया

बेंगलुरू स्थित कम्पनी देवास ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा, "हम प्रस्तावित समीक्षा में सरकार के साथ सहयोग करेंगे और किसी भी तरह का स्पष्टीकरण और सूचना उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।"

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की वाणिज्यिक शाखा एंट्रिक्स कार्पोरेशन और देवास के बीच हुए समझौते पर विचार के लिए शनिवार को नई दिल्ली में अंतरिक्ष आयोग की बैठक हुई।

इस बैठक में वर्ष 2005 में किए गए इस समझौते की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा नियुक्त दो सदस्यीय आयोग की अनुशंसाओं का इंतजार करने का फैसला लिया गया।

इस समझौते के कारण राजस्व का भारी नुकसान होने के आरोप लगने के बाद प्रधानमंत्री ने जांच शुरू की है। सरकार और इसरो ने इन आरोपों को खारिज किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+