डेविस के मामले में क्लिंटन ने दबाव डाला था: कुरैशी
स्थानीय समाचार चैनल 'दुनिया न्यूज' के मुताबिक कुरैशी ने शनिवार को कहा, "हिलेरी क्लिंटन ने मुझे फोन किया था और डेविस को कूटनीतिक प्रतिरक्षा प्राप्त होने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करने के लिए कहा था। मैंने ऐसा करने से इंकार कर दिया क्योंकि यह मामले की तथ्यात्मक स्थिति के प्रतिकूल था।"
कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान में अमेरिकी दूत कैमरन मुंटर ने भी फरवरी के पहले सप्ताह में फोन किया था और उन्होंने डेविस को राजनयिक प्रतिरक्षा प्राप्त होने की पुष्टि करने के लिए कहा था। मैंने यह मांग नामंजूर कर दी थी।"
चैनल के मुताबिक कुरैशी ने राजदूत से कहा था, "यह मामला अदालत में है और राजनयिक प्रतिरक्षा का मामला भी अदालत तय करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications