20 लाख की मॉर्फीन के साथ 3 गिरफ्तार
फैजाबाद। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त तीन लोगों को करीब बीस लाख रुपये की मॉर्फीन के साथ गिरफ्तार किया।
जिले के अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने इन तस्करों को शनिवार रात गिरफ्तार किया। पकड़े गये तस्करों में एक स्थानीय जबकि दो गोंडा जिले के रहने वाले हैं।
अयोध्या कोतवाली प्रभारी डी.डी.पांडे ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि तीनों तस्कर अपने किसी ग्राहक को मादक पदार्थ बेंचने की फिराक में थे तभी उन्हें सूचना के आधार पर घेरकर पकड़ लिया गया।
पांडे ने बताया कि तस्कर पिछले तीन-चार सालों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थो की आपूर्ति करते थे। पुलिस के मुताबिक तीनों से उनके गिरोह के बारे में पूछताछ की जी रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications