अटेरो रिसाइक्लिंग से जुड़े किरण कार्णिक
कार्णिक ने एक बयान में कहा है, "मैं अटेरो से जुड़कर रोमांचित हूं। यह संस्था उन्नतिशील है और इसके पास कई रोमांचक योजनाएं हैं। यह पिछले वर्षो से लगातार वृद्धि कर रही है और मैं कम्पनी के प्रबंधन दल के साथ काम करने को इच्छुक हूं, ताकि इस क्षेत्र में इस कम्पनी का नेतृत्व मजबूत करने में मदद कर सकूं।"
कार्णिक के जुड़ने के साथ ही अटेरो के निदेशक मंडल में निदेशकों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है। यह कम्पनी 2008 में स्थापित की गई थी। यह कम्पनी इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए समाधान उपलब्ध कराती है।
अटेरो रिसाइक्लिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन गुप्ता ने कहा, "अटेरो के निदेशक मंडल के विस्तार से कम्पनी को विविध प्रकार की विशेषज्ञता और विचारों का लाभ हासिल होगा।"
ज्ञात हो कि कार्णिक नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिस कम्पनीज (नैस्कॉम) के 2008 तक अध्यक्ष रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications