एस-बैंड करार पर भाजपा ने सरकार पर बोला हमला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव रविशंकर प्रसाद ने कहा, "यदि प्रधानमंत्री को इस करार के बारे में जानकारी नहीं है तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह सरकार कैसे चलाते हैं।"
ज्ञात हो कि सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक इकाई एंट्रिक्स और निजी कम्पनी देवास के बीच एस बैंड के इस्तेमाल पर हुए करार से देश के राजस्व को नुकसान पहुंचने से इंकार किया है।
प्रसाद ने कहा, "यह एक घोटाला है। वर्ष 2005 में देवास मल्टीमीडिया को बैंड की मंजूरी देने से पहले कोई नीलामी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई।"
यही नहीं प्रसाद ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के करार में हुईं अनियमितताओं पर चव्हाण ने भी ध्यान नहीं दिया। चव्हाण उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार स्विट्जरलैंड के बैंकों में छुपा कर जमा किए गए काले धन को मुद्दे को भी नजरअंदाज कर रही है।
प्रसाद ने आरोप लगाया कि सरकार हसन अली मामले में पूरे देश को गुमराह कर रही है और काले धन के मालिकों का बचाव कर रही है।
उत्तर भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए प्रसाद ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हुए पत्राचार को भी जारी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications