पुरस्कार की साझेदारी में बच्चों को परेशानी नहीं
'साइकोलॉजिकल साइंस' जर्नल में चिम्पांजी पर हुआ एक अध्ययन प्रकाशित किया गया। इस अध्ययन में पाया गया था कि चिम्पांजियों में काम को लेकर सहयोग नहीं होता है।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के सह-अध्ययनकर्ता फेलिक्स वार्नेकेन कहते हैं, "चिम्पाजियों में भोजन को लेकर अक्सर प्रतिस्पर्धा होती है, जिसकी वजह से वे किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए साथ में काम नहीं कर पाते हैं। उनके पास पुरस्कार पाने का एकमात्र अवसर होने पर भी वे ऐसा नहीं कर पाते।"
मानवों पर हुआ एक अन्य शोध बताता है कि छोटे बच्चे साझेदारी को लेकर शायद बहुत अच्छे नहीं होते हैं।
शोधकर्ताओं ने कुछ कार्यो को पूरा करने के लिए बच्चों की अलग-अलग जोड़ियां बनाई थीं। उन्होंने अपने अध्ययन में देखा कि एक ही बच्चे के हाथ में पुरस्कार आने के बाद भी उसने अपने साथी के साथ उसे बांटा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications