शार्क के मुंह से सकुशल बचा शख्स
शार्क के हमले की वजह से 59 वर्षीय व्यक्ति के हाथों में शनिवार को कम से कम 50 टांके लगाने पड़े। यह व्यक्ति विक्टोरिया का रहने वाला है।
वेबसाइट 'पर्थनाउ डॉट कॉम एयू' के अनुसार पुलिस ने बताया कि एक्समाउथ के पश्चिम तरफ स्थित एक अभयारण्य किनारे झील की गहराई में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी तैर रहे थे। उसी दौरान शार्क ने हमला कर दिया लेकिन वह शख्स खुद को बचाने में कामयाब रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications