कनाडा ले जाने के नाम पर 20 लाख ऐंठे
आरोपी जगमोहन शर्मा और उसकी पत्नी कुलविंदर कौर अमृतसर शहर के निवासी हैं। पुलिस ने कहा है कि फगवाड़ा जिले के पांडव गांव के निवासी सिमरनजीत सिंह और प्रदीप सिंह ने आरोपी दम्पति को 20 लाख रुपये दिए थे।
फगवाड़ा के पुलिस अधीक्षक कमलजीत सिंह ढिल्लो ने कहा, "दम्पति ने पीड़ितों को वादा किया था कि वे उन्हें एक महीने के भीतर कनाडा में व्यवस्थित कर देंगे और इसके लिए 30 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।"
ढिल्लो ने कहा, "पीड़ितों ने जगमोहन को पिछले वर्ष अक्टूबर में 20 लाख रुपये और अपने पासपोर्ट दे दिए थे। वीजा पाने के बाद उन्हें बाकी की राशि का भुगतान करना था।"
ढिल्लो ने कहा, "दिसम्बर में शर्मा ने उनके पासपोर्ट वापस कर दिए और कहा कि वह उनके लिए वीजा का बंदोबस्त नहीं कर सके। उसके बाद वह पैसे वापस करने में देरी करने लगे।"
पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विा।












Click it and Unblock the Notifications