डेविस की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में नहीं हुए ड्रोन हमले
डेविस को 27 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान में आखिरी बार 23 जनवरी को ड्रोन हमला हुआ था। वर्ष 2004 से अब तक हुए इन हमलों में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
डेविस की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्ते बेहद तनावपूर्ण चल रहे हैं। अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ सभी कूटनीतिक वार्ताएं स्थगित कर दी है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अमेरिका के बीच फरवरी के अंत में प्रस्तावित त्रिस्तरीय वार्ता भी स्थगित कर दी गई है।
अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के कबायली इलाकों में आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए नाटो सेनाएं मानव रहित विमानों से हमला करने की रणनीति अपना रही हैं। इन विमानों को ड्रोन विमान कहा जाता है।
ड्रोन हमलों की निगरानी करने वाले एक स्वतंत्र शोध केंद्र 'कॉन्फ्लिक्ट मॉनिटरिंग सेंटर' (सीएमसी) ने पुष्टि की है कि डेविस की गिरफ्तारी के बाद एक भी ड्रोन हमला नहीं हुआ है।
समाचार वेबसाइट 'द न्यूज डॉट जंग डॉट कॉम डॉट पीके' के अनुसार अमेरिकी दूतावास की प्रवक्ता कोटर्नी बील ने कहा कि दूतावास सुरक्षा से जुड़े किसी मुद्दे पर टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने डेविस से जुड़ी घटना के बाद ड्रोन हमले में आई कमी के बारे में टिप्पणी करने से भी इंकार कर दिया।
सीएमसी के अनुसार इस वर्ष जनवरी में 11 ड्रोन हमले हुए और इसमें 49 लोग मारे गए। साथ ही इन हमलों में कम से कम 10 घायल भी हुए। रिपोर्ट के मुताबिक सभी हमले उत्तरी वजीरिस्तान में हुए।
वर्ष 2011 के पहले ही दिन पाकिस्तान में ड्रोन हमले 19 लोग मारे गए थे और 10 लोग घायल हुए थे। यह हमला एक मकान को निशाना बनाकर किया गया था जबकि दूसरा हमला उसी जगह पर बचावकर्मियों पर हुआ।
इसके बाद 23 जनवरी को विभिन्न जगहों पर हुए तीन ड्रोन हमलों में 13 लोग मारे गए
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications