मौसम ने ली करवट पंजाब, हरियाणा में बारिश

Rain
चण्डीगढ़। पंजाब, हरियाणा और उसकी संयुक्त राजधानी चण्डीगढ़ में रविवार को हल्की बारिश हुई। इलाके में मौसम की यह स्थिति बरकरार रहने की सम्भावना जताई गई है।

चण्डीगढ़ में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अमृतसर और लुधियाना जिले के अधिकतर हिस्सों में शनिवार रात में मध्यम से भारी बारिश हुई। इसके अलावा चण्डीगढ़ सहित पंजाब और हरियाणा के अन्य भागों में बारिश हुई।"

उन्होंने बताया कि मौसम की यह स्थिति सोमवार तक बरकरार रहेगी। अधिकारी ने बताया, "इसकी वजह से तापमान में गिरावट आने की सम्भावना है।"

चण्डीगढ़ में रविवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में क्रमश: 14 और 15 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में अम्बाला, करनाल और हिसार में न्यूनतम तापमान क्रमश: 13.2,12.2 और 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+