युवती की हिम्मत से पकड़े गए लुटेरे

शहर के हुसैनगंज इलाके में शनिवार देर शाम दो लुटेरे स्नेहा पाल का मोबाइल छीनकर भागने लगे। स्नेहा अकेले ही लुटेरों से भिड़ गई। लुटेरों ने उससे हाथापाई करके खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हुए।

स्नेहा को लुटेरों से लड़ता देख आस-पास के लोगों ने दौड़कर उन्हें दबोच लिया और दोनों की खूब पिटाई की। इस दौरान मौके पर पुलिस आ पहुंची और दोनों लुटेरों को पकड़कर थाने ले गई। लुटेरों के पास से पुलिस ने स्नेहा का मोबाइल बरामद कर उसे सौंप दिया।

लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता बृजेश कुमार ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि एक निजी कंपनी में कार्यरत स्नेहा पाल शनिवार देर शाम दफ्तर से पैदल अपने घर (वीर नगर) जा रही थी। तभी हुसैनगंज के पास दो लुटेरे उसके पीछे-पीछे चलने लगे। जब तक वह कुछ भांप पाती लुटेरे उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे।

कुमार ने कहा कि स्नेहा ने जिस तरह से बिना डरे जान पर खेलकर लुटेरों का मुकाबला किया निश्चित तौर पर वह सराहनीय है। हम सबको उससे सीख लेनी चाहिए।

पुलिस के मुताबिक लुटेरों में एक का नाम राशिद और दूसरे का किरण कुमार है। दोनों लखनऊ के ही रहने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+