बंगाल में नक्सलियों ने माकपा नेता की हत्या की
जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने झारग्राम से आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमें सूचना मिली कि झारग्राम उप प्रखण्ड के बेलियाबेरा गांव में एक जंगल के पास गोली लगा एक शव पड़ा हुआ है।"
त्रिपाठी ने बताया, "शव बरामद किया गया और उसकी पहचान रामेश्वर बाग के रूप में हुई। वह माकपा के स्थानीय नेता थे।"
त्रिपाठी ने कहा कि घटनास्थल से बरामद पोस्टर में नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि बाग को पुलिस के लिए मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा दी गई है।
पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि आठ से 10 हथियारबंद नक्सलियों के समूह ने शनिवार रात घर पर धावा बोला और वे बाग को घर के बाहर खींच ले गए। बाद में बाग को उनके घर से कुछ दूरी पर गोली मार दी गई।
पुलिस ने कहा कि बाग, इलाके में माकपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन नक्सलियों के हमले के डर से वह पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लेने से बचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications