आगरा में किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या
पुलिस के मुताबिक एक रिक्शाचालक ने शनिवार शाम को किदवई नगर इलाके के निकट एक खुले नाले में शव होने की सूचना दी थी। शव का पोस्टर्माटम कराने के बाद किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई।
किशोरी की पहचान करने वाली उसकी मां ने बताया कि सबसे छोटी बेटी सेंट जॉन्स कॉलेज की क्रासिंग से पिछले एक सप्ताह से लापता थी। पीड़ित किशोरी की मां ने उसके घर नहीं लौटने पर 7 फरवरी को हरी पर्वत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पिछले दो साल से गम्भीर रूप से बीमार है। पति के बीमार होने के बाद उनके सामने भीख मांगने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। महिला की दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications