चीन में नौकरी देने से पहले हेपेटाइटिस बी के परीक्षण पर प्रतिबंध
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को नौकरी मिलने से पूर्व होने वाली स्वास्थ्य जांच के हिस्से के रूप में हेपेटाइटिस बी की जांच करने की अनुमति नहीं है।
इसके पहले स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने 10 फरवरी, 2010 को संयुक्त रूप से एक सर्कुलर जारी कर स्कूलो में नामांकन एवं रोजगार के लिए देश भर में किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान हेपेटाइटिस बी की जांच समाप्त करने की मांग की थी।
इस सप्ताह हालांकि जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि सरकार द्वारा संचालित जिन 180 कम्पनियों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया, उनमें से 61.1 प्रतिशत कम्पनियों ने नौकरी पूर्व किए जाने वाले स्वास्थ्य परीक्षण में हेपेटाइटिस बी की जांच शामिल की थी। यह सर्वेक्षण गैर लाभकारी संगठन, बीजिंग यिरेनपिंग सेंटर द्वारा कराया गया था।
आश्चर्य की बात यह कि 63 कम्पनियों ने कहा है कि वे नौकरी चाहने वाले हेपेटाइटिस बी के रोगियों पर कभी विचार नहीं करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications