महाराष्ट्र में रिश्तेदार ने की पूर्व विधायक के बेटे की हत्या
नागपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार दोपहर बाद तब कोहराम मच गया, जब एक विवाह मंडप में पूर्व विधायक के बेटे की उसके ही जीजा ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक यह वारदात गढ़चिरोली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व विधायक इंदु नकाडे के एक रिश्तेदार के विवाह समारोह के दौरान हुई। जब विवाह की रस्में चली रही थीं, उसी दौरान पूर्व विधायक के बेटे प्रकाश नकाडे और उसके जीजा राजेंद्र कापगर्ते के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
कापगर्ते ने तुरंत रिवॉल्वर निकाली और प्रकाश पर कम से कम दो गोलियां चलाईं। इस घटना से वहां मौजूद 2,000 से अधिक अतिथियों में दहशत फैल गई। कलमना थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कापगर्ते को हिरासत में ले लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications