पाकिस्तान से आए अस्थि कलशों का होगा विसर्जन
इन 135 अस्थि कलशों को हरिद्वार लाने के लिए पिछले कई वर्षो से पाकिस्तान में न केवल हिंदू बल्कि मुस्लिम संगठन भी संघर्षरत थे। अस्थि प्रवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि कई वर्षो के संघर्ष के बाद पाकिस्तान से मृत हिंदुओं के 135 अस्थि कलश हरिद्वार पहुंचने वाले हैं और उन्हें निष्काम सेवा भवन में रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को प्रात: काल कनखल के सती घाट में अस्थि कलशों का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सरकार सामूहिक रूप से इतने अधिक कलश भारत भेजने को तैयार नहीं थी, जिस कारण ये कलश पिछले कई वषरे से भारत नहीं आ सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications