'2जी के लिए विशेष अदालत बने'

'2जी के लिए विशेष अदालत बने'

सु्प्रीम कोर्ट पूरे 2जी मामले की जांच की निगरानी कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में अलग से जांच के लिए विशेष अदालत का गठन करे.

2 जी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रहा है और इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा समेत कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

सीबीआई इस पूरे मामले में राजा के ख़िलाफ़ जल्दी ही भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दायर करेगी.

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वो 31 मार्च को राजा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला दायर करेगी.

सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि सीबीआई की जांच में पूरी बात सामने आए यानी कि घोटाले से जिन लोगों को फ़ायदा हुआ है, वो भी सामने आए क्योंकि ये लोग बड़े षडयंत्र का हिस्सा हैं.

कोर्ट का कहना था कि सीबीआई पर दबाव नहीं होना चाहिए ताकि वो खुलकर मामले की जांच कर सके.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई अभियुक्तों की कम दिन के लिए रिमांड मांग रहा है इससे लगता है कि उसके हाथ बंधे हुए हैं.

न्यायालय का कहना था, ‘‘हमें लगता है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो समझते हैं कि वो ही क़ानून हैं. क़ानून इन लोगों को गिरफ़्तार करे. उनके नाम फोर्ब्स या अरबपतियों की सूची में आने से कुछ नहीं होता है. ’’

कांग्रेस पार्टी का कहना था कि 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई अपना काम कर रही है और जांच के बाद सब सामने आ जाएगा.

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना था, ‘‘जब सीबीआई अपनी जांच रिपोर्ट देगी तब हम टिप्पणी करेंगे. हम कहते रहे हैं कि इसकी जांच 1999 से होनी चाहिए क्योंकि तत्कालीन एनडीए सरकार ने ही गड़बड़ी शुरु की है. ’’

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+