वेश्याओं को समाजिक मान्यता मिलनी चाहिए : प्रिया दत्त
इंदौर। शांत प्रकृति के लिए विख्यात अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने अपने बयान से उस समय लोगों को चकित कर दिया जब उन्होंने एक सभा के दौरान रेड लाईट एरिया में रहने वाले लोगों की वकालत की। कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने मंगलवार को कहा कि अगर समाज की भलाई लोग चाहते हैं तो उन्हें वेश्यावृत्ति को कानूनी जामा पहना देना चाहिए।
दत्त ने कहा, 'मेरा मानना है कि वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्रदान कर देनी चाहिए ताकि यौन कर्मियों की आजीविका प्रभावित न हो। 'सांसद ने कहा, 'वे समाज का हिस्सा हैं, हम उनके अधिकारों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। मैंने उन पर एक शोध किया है और पाया है कि वे समाज के सभी वर्गो द्वारा प्रताड़ित होती हैं। वे पुलिस और कभी कभी मीडिया का भी शिकार बनती हैं।'













Click it and Unblock the Notifications