गिरगिट की तरह रंग ना बदलो अमर सिंह : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सपा से निष्कासित नेता अमर सिंह के दिन बहुरने वाले नहीं है, तभी तो आये दिन उन्हें किसी ना किसी से खरी-कोटी सुननी पड़ती है। कुछ समय पहले अमर के तीखे वार चला करते थे लेकिन अब उन्हें तीख वार सहने पड़ते हैं।
ताजे मामले में अमर सिंह को फटकार लगाई है देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ।फोन टेपिंग के मामले पर फटकार लगाते हुए कोर्ट ने अमर सिंह को कहा है कि वो इस संवेदन शील मामले पर अपना बयान बार-बार ना पलटे।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अमर सिंह द्वारा फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस पर किए गए बयान को बदलने पर कटाक्ष किया है । अमर सिंह ने फोन टैपिंग मामले में पहले कहा था कि कांग्रेस उनसे राजनीतिक बदला ले रही है, लेकिन अब वह बयान से मुकर गए हैं और नए शपथ पत्र में कहा है कि कांग्रेस ऐसा कुछ नहीं कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications