आरूषि मर्डर केस की दोबारा होगी जांच, राजेश-नूपुर बने आरोपी
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े मर्डर केस आरूषि हत्याकांड अब बंद नहीं होगा । अब से थोड़ी देर पहले आये फैसले के मुताबिक इस केस की दोबारा जांच होगी जिसमें आरूषि के पिता राजेश तलवार और माता नूपुर तलवार को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
आरुषि हत्याकांड में कोर्ट ने तलवार दंपत्ति को हत्या का आरोपी मानते हुए दोनों को समान अपराध करने का दोषी माना है और उनपर फिर से मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
ऐसी भी खबर आ रही है नूपुर तलवार की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है, राजेश तलवार पहले से ही जमानत पर है इसलिए उनकी गिरप्तारी का सवाल नहीं है। इस केस में नूपुर खुद आरोपी हो गई है इसलिए सीबीआई अगर उन्हें गिरफ्तार करती है तो वो उनके लिए रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।
अदालत ने आरूषि के मां-बाप को हत्या और सबूत नष्ट करने का आरोपी मानते हुए धारा 302, 120 बी और 201 के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है. सीबीआई के वकील आर. के. सैनी ने फैसले के बाद यह जानकारी दी। खबर ये भी आ रही है दोनों पति-पत्नी को 28 फरवरी तक कोर्ट मे पेश होने का सम्मन जारी किया है।













Click it and Unblock the Notifications