उत्तराखण्ड में अटल खाद्यान्न योजना 11 फरवरी से
देहरादून, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड में आम आदमी को सस्ता राशन उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की महत्वकांक्षी अटल खाद्यान्न योजना 11 फरवरी से लागू होगी। देहरादून में इसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी करेंगे।
मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने देहरादून में मंगलवार को कहा कि अटल खाद्यान्न योजना का शुभारंभ देहरादून में गडकरी करेंगे, जबकि अन्य जनपदों में इसकी शुरुआत प्रभारी मंत्री करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम छोर तक राशन पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में उत्तराखण्ड पहला राज्य होगा जहां सस्ते दाम पर राशन वितरण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications