एम्स ने चिकित्सक को कदाचार का दोषी पाया
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने निलम्बित चिकित्सक श्रीजॉय पी.जोशुआ को कदाचार का दोषी पाया, लेकिन उस चिकित्सक द्वारा एक मासूम लड़के के यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले पर चुप रहा। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हम मामले की जांच कर रहे हैं और घटना का ब्योरा जुटा रहे हैं। दो दिन पहले (शनिवार को) हमें एम्स द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट मिली।"
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में चिकित्सक पर कोई आपराधिक आरोप नहीं लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मासूम लड़के के यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में 31 जनवरी को जोशुआ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लड़के को ब्रेन ट्यूमर के आपरेशन के लिए न्यूरो सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया था। लड़के के पिता ने 23 जनवरी को लड़के के साथ उत्पीड़न के प्रयास की शिकायत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications