मध्य प्रदेश में कम तीव्रता का भूकंप
अधिकारियों ने बताया कि दिन के 12.53 बजे आया कम्पन कुछ सेकेंडों तक जारी रहा। रिक्टर पैमाने पर इस कम्पन की तीव्रता 4.5 मापी गई।
राजधानी भोपाल से सिवनी जिला करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सिवनी के जिलाधिकारी मनोहर दुबे ने आईएएनएस को बताया, "भूकंप से किसी तरह की कोई समस्या नहीं हुई।"
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह एक कम तीव्रता वाला भूकंप था। इसका केंद्र जबलपुर में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications