मारपीट के आरोपी 6 फौजियों को जेल भेजा
देहरादून, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देहरादून के प्रेमनगर पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में सोमवार रात गिरफ्तार किए गए छह फौजियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रेमनगर पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि सोमवार रात पांच गढ़वाल राइफल्स 5 जीआर के छह जवान पुलिस चौकी के आस-पास शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और झगड़ा बंद करने को कहा। इस पर जवान उनसे भी झगड़ने लगे। जवानों को चौकी में ले जाया गया, जहां उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
राणा ने बताया कि मारपीट के आरोपी छह जवानों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी फौजियों को जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications