देहरादून से लापता छात्रा जालंधर में मिली
थाना प्रभारी राजपुर यशपाल बिष्ट ने बुधवार को बताया कि गत सोमवार को एनआईवीएच की कक्षा नौ की छात्रा किरण बाला संस्थान से गायब हो गयी थी। उन्होंने बताया कि उसने संस्थान से जाने से पहले अपने कमरे में एक पत्र लिखा था जिसमें उसने संस्थान के प्रधानाचार्या पर अपशब्द और प्रताड़ित किए जाने और उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाये जाने की बात लिखी थी।
उन्होंने बताया कि किरण के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस करती रही। जिस पर कल रात को जालंधर रेलवे स्टेशन पर कनेक्शन की सूचना मिली। उन्होंने बताया उसके तुरंत बाद रेलवे पुलिस से संपर्क साधा गया, जिस पर रेल पुलिस ने किरण को अपने कब्जे में ले लिया था। बुधवार शाम को पुलिस उसे देहरादून ले आई।
उन्होंने बताया कि लापता छात्रा किरण से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह प्रधानाचार्या की डांट और उस पर लगाये गये चोरी के झूठे आरोपों से झुब्ध होकर रेल से जालंधर चली गयी। उन्होंने बताया कि छात्रा को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications