अमेरिका-पाकिस्तान वार्ता में डेविस की रिहाई अहम
अमेरिका और राजनयिक सूत्रों ने बुधवार को समाचार पत्र 'डॉन' को बताया कि रेमंड की रिहाई पर उपजे विवाद को लेकर वाशिंगटन और इस्लामाबाद एक दूसरे के सम्पर्क में हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने कहा कि यहां तक कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा पिछले सप्ताह राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से की गई बातचीत में 'रेमंड डेविस का मुद्दा छाया रहा।"
ज्ञात हो कि गत 27 जनवरी को लाहौर के एक व्यस्त चौराहे पर डेविस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद उसने मदद के लिए अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को बुलाया।
इस दौरान दूतावास के अधिकारियों के वाहन का एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद वाशिंगटन और इस्लामाबाद के रिश्तों में तनाव आ गया है।
इस मामले को लेकर अमेरिकी राजदूत कैमरन मंटर ने सोमवार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की।
समाचार पत्र ने क्राउले के हवाले बताया, "इसलिए.. हम मामले का हल निकालने की महत्ता पर लगातार जोर दे रहे हैं।"
इस मामले में वाशिंगटन में तैनात पाकिस्तानी राजदूत हुसैन हक्कानी को पिछले सप्ताह से कम से कम चार बार ह्वाइट हाउस में तलब किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications