अदालत के फैसले से टूट गया है तलवार दंपति : परिजन
राजेश की साली वंदना तलवार ने कहा, "अदालत के फैसले से राजेश और नूपुर पूरी तरह से टूट गए हैं। उनके खिलाफ आरोप लगाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें नहीं पता कि यह सब किसके दबाव में किया जा रहा है।"
नाराज वंदना ने कहा कि 16 मई 2008 को आरुषि और उसके नौकर की हुई हत्या से जुड़ी सीबीआई की छानबीन में तमाम खामियां हैं।
उन्होंने कहा, "हम अंत तक न्याय के लिए लड़ेंगे और उम्मीद है कि कामयाब होंगे। हम लोगों को क्यों बदनाम किया जा रहा है।"
तलवार दंपति का समर्थन करते हुए वंदना ने कहा, "क्या माता-पिता अपनी बेटी की हत्या कर सकते हैं। उनकी गलती केवल इतनी है कि हत्या के दौरान वे घर पर मौजूद थे लेकिन उन्होंने किसी को देखा नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications