उल्फा से शांति वार्ता का पहला दौर गुरुवार से
आठ सदस्यों वाले उल्फा के दल का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष अरविंद राजखोवा कर रहे हैं। वह गृह सचिव जी.के. पिल्लै की अध्यक्षता वाले सरकार के दल से वार्ता के लिए बुधवार को नई दिल्ली रवाना हुए।
राजखोवा ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, "गुरुवार से शुरू होने वाली शांति वार्ता को लेकर हम काफी आशान्वित हैं। इससे असम में तीन दशकों से चल रहे संघर्ष का हल निकालने में मदद मिलेगी।"
ज्ञात हो कि उल्फा के इस दल में शामिल सदस्यों ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि असम में स्थायी शांति की शुरुआत होगी।"
उल्लेखनीय है कि सरकार ने उल्फा से औपचारिक शांति वार्ता शुरू करने के लिए उसके सभी आठ शीर्ष नेताओं को जमानत पर रिहा किया है लेकिन उल्फा के कमांडर इन चीफ परेश बरुआ ने सोमवार को शांति वार्ता की इस पहल को खारिज कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications