कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री प्रकाश का निधन
सम्मानित नेता प्रकाश अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए जाने जाते थे। वह रंगमंच को लेकर भी बेहद उत्साहित रहते थे। उन्होंने कई कन्नड़ नाटकों का निर्देशन और उसमें अभिनय किया।
प्रकाश 2006-07 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे। बाद में वह जेडीएस के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ चले जाने और नई गठबंधन सरकार के गठन की वजह से कांग्रेस में शामिल हो गए।
प्रकाश बेल्लारी विधानसभा सीट से चार बार विधायक चुने गए। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं।
प्रकाश का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर बेल्लारी के हदगली में किया जाएगा। मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने प्रकाश के निधन पर शोक जताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications