बिहार में 10 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव बी़ क़े सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 21 फरवरी को अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण का चुनाव 20 अप्रैल को होगा।
उन्होंने बताया कि इस मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 33 प्रस्ताव लाए गए। बैठक में राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित मंत्रिमंडल के करीब सभी सदस्य उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications