बिहार में आठवीं तक के सभी विद्यालय ऑनलाइन

पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार देश का सम्भवत: पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पहली से लेकर आठवीं वर्ग तक के करीब सभी 70,000 विद्यालय ऑनलाइन हो गए हैं। इन विद्यालयों की स्थिति के बारे में जानकारी एक क्लिक के साथ ही लोगों को मिल जाएगी।

'डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट स्कूल रिपोर्ट कार्ड्स डॉट इन' वेबसाइट पर इन विद्यालयों से सम्बंधित छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इन जानकारियों में विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, शिक्षा की स्थिति, फोन नम्बर, भवन की स्थिति सहित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।

जिला शिक्षा सूचना व्यवस्था (डीआईएसई) नामक योजना के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विभाग और यूनिसेफ इसके लिए मदद कर रहा है। सूत्रों के अनुसार देश में अब तक 13 लाख से ज्यादा विद्यालयों ने अपने रिपोर्ट कार्ड बना लिए हैं।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस योजना के तहत राज्य के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों को रखा गया है। राज्य के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मानें तो बिहार में इस योजना की गति काफी तेज है।

उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के प्राचार्यो ने विद्यालय की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रखंड शिक्षा अधिकारी को दिया, जहां से जिला शिक्षा अधीक्षक के माध्यम से यह सचिवालय तक पहुंचा जहां इसे डाटा का रूप दिया गया। इस कारण इस रिपोर्ट कार्ड में उपलब्ध कराई गई जानकारी में गलती की सम्भावना नहीं के बराबर है।

राज्य शिक्षा विभाग के अधीन काम करने वाली बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने मुख्य रूप से इस कार्य को किया है। परिषद के विशेष परियोजना निदेशक राजेश भूषण ने आईएएनएस को बताया कि इस रिपोर्ट कार्ड में शिक्षा के 46 मानदंडों से सम्बंधित प्रश्नों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी रिपोर्ट कार्डो की जानकारियों को वर्ष में एक बार अपडेट किया जाएगा जिससे स्थिति और स्पष्ट नजर आयेगी।

उन्होंने कहा कि इन रिपोर्ट कार्डो में मध्याह्न् भोजन योजना से लेकर मुख्यमंत्री पोशाक (ड्रेस) योजना के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों के अनुपात और विद्यालय के भवनों की स्थिति और कमरे की संख्या तक का उल्लेख किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+