गुजरात से चुराई गई मूर्ति के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
शहर के सिविल लाइंस इलाके में पुलिस ने दोनों तस्करों को दुर्गा देवी की मूर्ति के साथ मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
बरामद मूर्ति का वजन दो किलोग्राम है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
इलाहाबाद के पुलिस अधीक्षक (शहर) एस. एस. बघेल ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि दोनों तस्कर मूर्ति को मुम्बई अपने किसी ग्राहक को बेंचने जा रहे थे। तभी गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया।
बघेल ने कहा कि दोनों तस्करों ने प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि बरामद मूर्ति गुजरात के अहमदाबाद से चुराई गई थी।
पुलिस के मुताबिक दोनों से उनके गिरोह के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनके सम्बंध नेपाल के मूर्ति तस्करों से भी हो सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications