बलात्कार में विफल युवक ने किया किशोरी पर हमला

यह घटना जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र के कंसा का पुरवा गांव की है। सोमवार रात गांव के ही राम सेवक (28) ने पीड़िता के घर के पास उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया तो बांके (चाकू) से उस पर हमला कर दिया। किशोरी के गले और चेहरे पर गम्भीर चोटें आ गईं।

सफीपुर थाना प्रभारी सगीर अहमद ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार था। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार तड़के राम सेवक को पास के गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अहमद ने कहा कि पीड़िता को पहले उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे कानपुर के हैलट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ज्ञात हो कि इसके पहले शनिवार को फतेहपुर जिले में तीन लड़कों ने एक दलित किशोरी के साथ बलात्कार में असफल होने पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। दलित किशोरी का भी कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+