सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र का शिलान्यास करेंगे राहुल
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि अमेठी के सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के त्रिसुंडी कस्बे में आज दोपहर में सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र का शिलान्यास करेंगे।
इससे पहले मंगलवार को राहुल ने केंद्र सरकार की योजना के तहत गरीबों के लिए बनाए गए भवनों की चाभी पात्रों को सौंपी थी। बाद में उन्होंने युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया था।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक दौरा समाप्त करके वापस जाने से पहले राहुल आज केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न गांवों का औचक भ्रमण कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications