नंदा देवी राजजात यात्रा इस बार 29 अगस्त से
हिमालय का महाकुंभ माने वाली नंदा राजजात की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नंदा देवी राजजात के कार्यकारी अध्यक्ष डा. राकेश कुंवर ने बताया कि राजराजेश्वरी श्रीनंदा देवी राजजात के आयोजन के अंतर्गत 28 अगस्त, 2013 को नंदा देवी राजजात के रिंगाल का छत्र एवं यात्रा के पथ प्रदर्शक चार सींग के मैडे को लेकर कांसुवा गांव से राजवंशी कुंवर भगवती नंदा के सिद्धपीठ नौटी पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि 29 अगस्त, 2013 को यात्रा का विधिवत शुभारंभ नौटी गांव से होगा। अमावस्या की पूजा कुलसारी में, सप्तमी की पूजा वेदनी तथा अष्टमी व नवमी के महापर्व की पूजा होमकुंड में 13 सितंबर, 2013 को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
कुंवर ने बताया कि वर्ष 2012 में मलमास होने तथा ज्योतिष गणना एवं मुहूर्त के अनुसार यात्रा का आयोजन होना संभव नहीं होगा। उन्होंने बताया कि यह 280 किलोमीटर पैदल लंबी दूरी की यात्रा है जो साढ़े सत्रह हजार फीट की ऊंचाई से शुरू होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications