जेपीसी गठन के बाद ही चलेगी संसद : भाजपा
भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सरकार लोगों को लंच पर बुलाए, सबको डिनर कराए लेकिन सबसे पहले जेपीसी की घोषणा करे। इसके बाद ही संसद चलेगी।"
उन्होंने कहा, "विपक्ष चाहता है कि संसद चले। संसद ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हम जिम्मेदार विपक्ष हैं। 2जी स्पेक्ट्रम के तार बहुत दूर तक फैले हुए हैं। इसे जेपीसी से ही सुलझाया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications