इराक में विस्फोट, 9 मरे, 78 घायल
किरकुक, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इराक के उत्तरी किरकुक शहर में बुधवार को कार बम विस्फोट की तीन घटनाओं में कम से कम नौ लोग मारे गए और 78 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि एक बम विस्फोट कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी से सम्बद्ध कुर्दिश सुरक्षा मुख्यालय के करीब हुआ। एक मिनट पर कुछ ही दूरी पर गश्त लगा रहे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए दूसरा विस्फोट किया गया।
तीसरा कार बम विस्फोट 500 मीटर की दूरी पर हुआ। यह विस्फोट भी पुलिस के गश्ती दल को निशाना बनाकर किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications