कश्मीर में भूकम्प के झटके
श्रीनगर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में बुधवार सुबह भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए, लेकिन इसमें किसी किस्म के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
स्थानीय मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस को बताया, "घाटी में सुबह 10.07 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.0 की तीव्रता वाले भूकम्प के झटके महसूस किए गए।"
भूकम्प का केंद्र कश्मीर के पश्चिमोत्तर में था।
वर्ष 2005 में यहां तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आए रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले भूकम्प में 40,000 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications