पाकिस्तान में पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दिया (लीड-2)
'एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' ने खबर दी है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है ताकि गिलानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में लिए गए फैसले के अनुरूप नई मंत्रिपरिषद का गठन कर सकें।
पाकिस्तानी मंत्रिपरिषद में 54 मंत्री और 17 राज्य स्तर के मंत्री हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ये इस्तीफे दिए गए।
गिलानी ने प्रशासन में सुधार लाने के लिए अपने सहयोगियों द्वारा दी गई सहायता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।
समाचार पत्र 'डॉन' ने खबर दी है कि गिलानी ने कहा है कि नए मंत्रिमंडल का गठन 24 घंटे में कर लिया जाएगा।
कानून एवं संसदीय मामलों के संघीय मंत्री बाबर अवान ने पिछले महीने कहा था कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मंत्रिमंडल का आकार घटाने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का आकार छोटा किए जाने का फैसला सरकारी खर्च कम करने के नजरिए से किया गया है।
इससे पहले एक मीडिया रपट में कहा गया था कि संघीय मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य मंत्रिमंडल का आकार घटाने और स्पष्ट्तया पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)की खर्च घटाने की मांग पूरी करने के लिए पहले ही हटाए जा चुके हैं।
पीएमएल-एन ने सरकार को 10 सूत्री मांगे सौंपकर उन्हें पूरा करने के लिए 45 दिन की मोहलत दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications