बलवा को लेकर दिल्ली गई सीबीआई (लीड-2)

इस बीच डीबी रिएल्टी लिमिटेड ने एक बयान जारी कर कहा है कि बलवा को गलत तरीके से फंसाया गया है। स्वान टेलीकॉम, डीबी रिएल्टी लिमिटेड की सहायक कम्पनी है।

बलवा को सीबीआई ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार की सुबह अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनको दो दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई दिल्ली ले गई है। उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने अपने रिमांड आवेदन में कहा कि बलवा की कम्पनी, जिसे 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया, के कारण राजकोष को 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बलवा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सस्ते दाम पर स्पेक्ट्रम हासिल कर खाड़ी की एक कम्पनी को ऊंची कीमत पर बेच दिया जिससे उन्होंने भारी मुनाफा कमाया।

उधर, डीबी रिएल्टी लिमिटेड ने एक बयान में कहा, "न तो बलवा और न ही डीबी समूह से जुड़े किसी और व्यक्ति ने कुछ गलत किया है।" बलवा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में गिरफ्तार होने वाले चौथे व्यक्ति हैं। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। स्वान टेलीकॉम उन कम्पनियों में शामिल है जिन्हें कथित तौर पर स्पेक्ट्रम आवंटन में फायदा पहुंचाया गया।

वर्ष 1970 के दशक की शुरुआत में स्थापित स्वान टेलीकॉम डायनेमिक्स बलवाज समूह की प्रमुख कम्पनी है। कम्पनी के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटनाक्रम से कम्पनी के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपने प्रबंध निदेशक विनोद गोयनकर के नेतृत्व में काम करती रहेगी और शेयरधारकों के हितों की रक्षा करती रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+