स्वीडन की कम्पनी साब एचएएल के साथ संयुक्त उपक्रम स्थापित करेगी (लीड-1)
साब इंडिया के प्रमुख इंद्रजीत सियाल ने बुधवार को कहा कि यह उपक्रम शुरुआत में सैन्य हेलीकॉप्टरों और संभावित रूप से लड़ाकू जेट विमानों के लिए 'वेपंस सूट' बनाएगा। वेपंस सूट विशिष्ट हथियारों के समूह को कहा जाता है इसमें विभिन्न मारक क्षमताओं वाली मिसाइलें शामिल होती हैं।
फिलहाल वेपंस सूट का इस्तेमाल मलेशिया के विशेष लड़ाकू विमानों एसयू-3एमकेके में किया जा रहा है। एचएएल के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत वैश्विक बाजार के लिए आईडीएएस एक्टिव प्रोटेक्शन सूट का निर्माण किया जाएगा। सियाल ने कहा, "साब और एचएएल दोनों के बोर्ड ने संयुक्त उपक्रम को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए कुछ और प्रक्रियाएं पूरी करने की जरूरत है।"
वेपंस प्रोटेक्शन सूट भारतीय सेना में उपयोग किए जा रहे रूस में बने हेलीकॉप्टरों सहित अन्य सभी हेलीकॉप्टरों में लगाए जा सकेंगे। साब जल्द ही बेंगलुरू में एक शोध एवं विकास केंद्र की स्थापना करेगी। सियाल ने कहा, "शोध एवं विकास केंद्र स्थापित करने के साथ साब भारत में जटिल प्रौद्योगिकियों के विकास के लिए रक्षा कम्पनियों से स्थायी संबंध स्थापित करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications