बलवा दिल्ली ले जाए गए, कम्पनी ने लगाया फंसाने का आरोप

मुम्बई। मुम्बई की एक अदालत से 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में गिरफ्तार स्वान टेलीकॉम के मालिक शाहिद बलवा की ट्रांजिट रिमांड हासिल होने के बाद बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उन्हें लेकर दिल्ली रवाना हो गई। इस बीच बलवा की कम्पनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

बलवा को सीबीआई ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया था। उन्हें बुधवार की सुबह अदालत में पेश किया गया। अदालन ने उनको दो दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई दिल्ली ले गई है। उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने अपने रिमांड आवेदन में कहा कि बलवा की कम्पनी, जिसे 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन में कथित तौर पर फायदा पहुंचाया गया, के कारण राजकोष को 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बलवा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सस्ते दाम पर स्पेक्ट्रम हासिल कर खाड़ी की एक कम्पनी को ऊंची कीमत पर बेच दिया जिससे उन्होंने भारी मुनाफा कमाया।

बलवा 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में गिरफ्तार होने वाले चौथे व्यक्ति हैं। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

उधर, डीवी रिएल्टी लिमिटेड ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस मामले में उसके प्रबंध निदेशक को गलत तरीके से फंसाया गया है। स्वान टेलीकॉम, डीवी रिएल्टी लिमिटेड की सहायक कम्पनी है। बयान में कहा गया है, "हम फिर दोहरा रहे हैं कि न तो बलवा और न ही डीबी समूह से जुड़े किसी और व्यक्ति ने कुछ गलत किया है।"

कम्पनी के प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटनाक्रम से कम्पनी के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा और वह अपने प्रबंध निदेशक विनोद गोयनका के नेतृत्व में काम करती रहेगी और शेयरधारकों के हितों की रक्षा करती रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+